BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! पूर्व सरपंच पर 20 लाख के गबन का आरोप, EX जनपद सदस्य ने कलेक्टर से की शिकायत..फर्जी दस्तावेजों से राशि निकाली, विकास कार्य नहीं, होगी कार्यवाहीं, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिल्हा ब्लॉक के ग्राम पंचायत धमनी में सरकारी राशि के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। पूर्व जनपद सदस्य मोहित आगरे ने पूर्व सरपंच रामेश्वर ध्रुव पर 20 लाख रुपये की हेराफेरी का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत की है। उन्होंने दावा किया कि शासन से स्वीकृत राशि निकालकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गबन किया गया, जबकि जमीनी स्तर पर कोई विकास कार्य नहीं हुआ। मोहित आगरे के अनुसार ग्राम पंचायत में नाली निर्माण और सीसी रोड के लिए शासन ने लाखों रुपये स्वीकृत किए थे, लेकिन मौके पर कोई काम नहीं हुआ। आरोप है कि पूर्व सरपंच ने फर्जी फोटो खींचवाकर सरकारी राशि निकाल ली। मामले की शिकायत कलेक्टर को सौंपी जा चुकी है और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। यदि आरोप साबित होते हैं, तो जिम्मेदार अधिकारियों और पूर्व सरपंच पर कड़ी कार्रवाई संभव है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...