BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; हिंदू संगठनों का ऐलान! खुले में मांस बिक्री बंद हो, लव जिहाद पर लगे रोक..सख्त कानून की मांग, दोषियों को मृत्युदंड देने की अपील, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) प्रदेश में बड़े पैमाने पर जारी धर्मांतरण और लव जिहाद के मामलों पर रोक लगाने की मांग जोर पकड़ रही है। हिंदू संगठनों ने इस पर कड़ा कानून बनाने और दोषियों को कठोर दंड देने की अपील की है। बुधवार को विभिन्न हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों, जिनमें महेंद्र जैन, राम सिंह ठाकुर, राजीव शर्मा, राजा शर्मा, अभिषेक चौबे और यतींद्र मिश्र शामिल थे, उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने आरोप लगाया कि ईसाई समुदाय द्वारा बड़े स्तर पर आयोजन कर भोले-भाले लोगों को बहलाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। संगठनों का कहना है कि इस तरह के छल-कपट से न केवल परिवार टूट रहे हैं, बल्कि समाज में वैमनस्य भी फैल रहा है। संगठनों का कहना है कि लव जिहाद की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिसमें हिंदू बेटियों को फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। कई मामलों में शादी के बाद उन्हें शारीरिक और मानसिक यातनाएं दी जाती हैं, यहां तक कि कई बेटियों की हत्या भी कर दी जाती है। संगठनों ने दावा किया कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में कई लड़कियों को लव जिहाद से बचाया गया और उनके विवाह संपन्न कराए गए। वंदे मातरम् मित्र मंडल ने यह भी मांग उठाई कि प्रदेश के सभी शहरों में खुले में मांस विक्रय पर रोक लगाई जाए। संगठन का कहना है कि शाकाहारी नागरिकों की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए और मांस विक्रय के लिए निर्धारित स्थान तय कर उसका सख्ती से पालन कराया जाए। हिंदू संगठनों ने सरकार से मांग की है कि धर्मांतरण और लव जिहाद पर रोक लगाने के लिए कठोर कानून बनाया जाए, जिसमें दोषियों को मृत्युदंड तक का प्रावधान हो। उनका कहना है कि ऐसा कानून बनने से प्रदेश के हिंदू सुरक्षित महसूस करेंगे और समाज में सद्भाव बना रहेगा।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...