सिरगिट्टी पुलिस ने की जुआ पर रेड कार्यवाही, जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए 8 आरोपी…? 52 पत्ती ताश व नगदी रकम 11950 जब्त….?

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) जिले के सभी थानों में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह द्वारा जुआ/सट्टा खिलाने वालों के विरूध्द वैधानिक कार्यवाही का आदेश दिया गया हैं । जिसके परिपालन में प्रत्येक थाना क्षेत्र में जुआ/सट्टा खिलाने वालों पर कार्यवाही करने हेतु थाना स्तर पर मुखबीर तैनात किया गया हैं। इसी क्रम मे थाना सिरगिट्टी को मंगलवार को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि गोविन्द नगर पुष्पा सदन के पीछे आम जगह पर कुछ लोग रूपये पैसे का दाव लगाकर हार जीत का जुआ खेल रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके में जाकर रेड कार्यवाही कर 08 व्यक्तियों को जुआ खेलते पाया। जिन्हे पकडकर थाना लाकर आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश व नगदी रकम 11950 रूपये जब्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ जुआ अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई।
आरोपी नयापारा सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर के निवासी:-
1. आशीष डहरिया पिता श्याम लाल उम्र 22 वर्ष।
2. अर्जुन कोरी पिता निर्मल कोरी उम्र 25 वर्ष।
3. अजय साहू पिता कार्तिकराम साहू उम्र 32 वर्ष।
4. लालू सिंह उर्फ चरण पिता चंद्रपाल सिंह उम्र 26 वर्ष।
5. सुधीर यादव पिता स्व. रामगोपाल यादव उम्र 25 वर्ष।
6. सूरज राजपूत पिता रामखिलावन उम्र 20 वर्ष।
7. राकेश साहू पिता रूपचंद साहू उम्र 20 वर्ष।
8. शंकर यादव उर्फ छोटू पिता स्व. दशरथ यादव उम्र 28 वर्ष।
उक्त कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान:-
थाना प्रभारी सिरगिटटी पौरूष पुर्रे, प्र.आर. शोभित केवट, आरक्षक विरेन्द्र साहू, विरेन्द्र राजपूत, संजय यादव, अशोक कोरम, अफाक खान।

