ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दर्दनाक! सब्जी के दाम पर बहस, दुकानदार ने कर दी ग्राहक की हत्या..आरोपी गिरफ्तार, मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला………

छत्तीसगढ़:(प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सब्जी के मोलभाव को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक दुकानदार ने बहस के दौरान ग्राहक के सिर पर घातक हमला कर दिया, जिससे उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना खमतराई थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय ग्राहक शुक्रवार को रावाभाटा बंजारी मंदिर के पास बाजार में सब्जी खरीदने गया था। जब उसने दुकानदार रेशम ढीमर से कद्दू का भाव पूछा और मोलभाव करने लगा, तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दुकानदार ने गुस्से में आकर ग्राहक के सिर पर जोरदार वार कर दिया। घायल ग्राहक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकानदार रेशम ढीमर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छोटे से विवाद ने एक जान ले ली, जिससे बाजार क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...