ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

खाना मांगने पर बेटे ने कर दी पिता की हत्या! गैंती से हमला कर हुआ था फरार, पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा…सुबह खून से लथपथ मिला शव, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बेटे ने मामूली विवाद में खाना मांग रहे पिता की गैंती मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना ग्राम औरामुडा सारथीपारा की है, जहां 24 मार्च की सुबह 43 वर्षीय ओम प्रकाश श्याम का शव मकान के आंगन में खून से लथपथ पड़ा मिला। मकान मालिक मिलन सारथी ने बताया कि ओम प्रकाश ठेकेदारी में मजदूरी करता था और चार दिन पहले उसका बेटा अजय श्याम (27) अपनी पत्नी के साथ वहां रहने आया था। 23 मार्च की रात करीब 9 बजे ओम प्रकाश जोर-जोर से बेटे और बहू से खाना मांगते हुए चिल्ला रहा था। सुबह मकान मालिक ने देखा कि ओम प्रकाश की हत्या हो चुकी थी और बेटा-बहू फरार थे। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। साइबर सेल की मदद से आरोपी को कोरबा जिले के प्रेमनगर कुसमुंडा इलाके में ट्रैक किया गया, जहां पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में अजय श्याम ने हत्या की बात कबूल की और बताया कि बहस के दौरान गुस्से में आकर उसने गैंती से पिता की कनपटी पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गैंती का टुकड़ा और खून से सने कपड़े जब्त कर लिए हैं। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 करोड़ की चोरी की अफवाह निकली फर्जी..कचरा उठाने वाले 3 नाबालिगों ने की थी वारदात, चोरी... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण..पुलिस ने आरोपी को दबोच... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बिलासपुर के युवाओं में खुशी; बोले: पेपर लीक पर सरकार को पहले ही लेना ... बिलासपुर; स्कूटी में छिपाकर ले जा रहा था 90 पाव शराब, पुलिस ने दबोचा..16.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा और ... नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट का बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने जताया विरोध; छात्रों के साथ खड़े हैं, लेकिन ह... बिलासपुर पुलिस की ‘बीट’ अब होगी और मजबूत; 48 बाइक पर 24 घंटे गश्त..एसएसपी रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिख... सिरगिट्टी में अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा; 6 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..अशांति फैलाने और ... बिलासपुर निगम का पशु आश्रय स्थल बना मौत का घर; मोपका के पशु स्थल में मौतों का सिलसिला जारी..500 की क... बिलासपुर; पत्नी सहित 7 बच्चों को लेकर बिलासपुर के SSP कार्यालय में बैठ गया मजदूर परिवार; जमीन विवाद ... बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा...