BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में तीसरे श्रम अन्न केंद्र का शुभारंभ, मात्र 5 रुपये में भरपेट भोजन..तीन महीने पहले की गई थी मांग, सरकार ने पूरा किया वादा, महापौर ने बताया ट्रिपल इंजन सरकार का लाभ, सुबह 8 से 11 बजे तक मिलेगा पौष्टिक भोजन, पढ़िए पूरी खबर………

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) श्रमिकों को सस्ते और पौष्टिक भोजन की सुविधा देने के लिए बिलासपुर शहर के श्रमिक बहुल बुधवारी चांटीडीह इलाके में “शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न केंद्र” का शुभारंभ किया गया। विधायक सुशांत शुक्ला ने भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर केंद्र का उद्घाटन किया और श्रमिकों के साथ बैठकर भोजन भी किया। इस केंद्र के माध्यम से प्रतिदिन 700 मजदूरों को मात्र 5 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। यह शहर का तीसरा श्रम अन्न केंद्र है। इससे पहले वृहस्पति बाजार और तिफरा में दो केंद्र पहले से संचालित हैं। तीनों केंद्रों के माध्यम से कुल 1,800 से अधिक श्रमिकों को सस्ता और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। विधायक सुशांत शुक्ला ने उद्घाटन समारोह में कहा कि तीन महीने पहले चांटीडीह के श्रमिकों ने भोजन केंद्र की मांग रखी थी, जिसे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के निर्देश पर अल्प समय में पूरा किया गया। उन्होंने श्रमिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह स्वयं समय-समय पर केंद्र का निरीक्षण करेंगे और मजदूरों के साथ भोजन भी करेंगे। साथ ही उन्होंने संचालकों को भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। महापौर पूजा विधानी ने अपने संबोधन में कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार (केंद्र, राज्य और नगर निगम) की वजह से ही श्रमिकों को यह सुविधा मिल रही है। सरकार का उद्देश्य हर मजदूर को भरपेट और सस्ता भोजन उपलब्ध कराना है ताकि वे स्वस्थ रह सकें और बेहतर ढंग से काम कर सकें।

सहायक श्रम आयुक्त ज्योति शर्मा ने बताया कि श्रमिक सुबह काम की तलाश में चावड़ी में बैठते हैं और कई बार बिना खाए-पिए ही काम पर चले जाते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने यह योजना शुरू की है। सुबह 8 से 11 बजे तक श्रमिकों को मात्र 5 रुपये में भोजन मिलेगा, जिसे टिफिन में पैक कराकर भी ले जाया जा सकता है।

इस अवसर पर श्रम निरीक्षक योशिता शर्मा ने श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी, जबकि सहायक श्रम पदाधिकारी आर.के. तम्हाने ने कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पार्षद रूपाली गुप्ता, रेखा सूर्यवंशी, रानी देवांगन, रेखा पांडे, मनोरमा विजय यादव, पूर्व पार्षद विष्णु यादव समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, श्रमिक और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...