ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

VIDEO; सीपत! हिंदू नववर्ष पर भव्य शोभायात्रा का होगा आयोजन, अयोध्या की झांकी बनेगी आकर्षण का केंद्र..समिति सदस्यों को सौंपी गई जिम्मेदारियां, पढ़िए पूरी खबर…….

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) साम्राट विक्रमादित्य हिंदू नववर्ष आयोजन समिति ने इस वर्ष भी हिंदू नववर्ष को भव्य रूप से मनाने की तैयारियां तेज कर दी हैं। समिति की बैठक श्रीराम जानकी मंदिर धनियां में आयोजित हुई, जिसमें 30 मार्च को भव्य शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। समिति अध्यक्ष रविकांत राजवाड़े ने बताया कि इस वर्ष की शोभायात्रा में अयोध्या के श्री रामलला और छत्रपति शिवाजी महाराज की आकर्षक झांकी मुख्य आकर्षण होंगी। इसके अलावा श्रीराम की भव्य प्रतिमा भी श्रद्धालुओं को दिव्य दर्शन देगी। शोभायात्रा 30 मार्च को सुबह 10 बजे श्रीराम जानकी मंदिर धनियां से पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ होगी। बाइक रैली, जीवंत झांकी और बाजे-गाजे के साथ यात्रा खाड़ा, हिंडाडीह, गुड़ी, सीपत होते हुए दर्राभांठा पहुंचेगी। जहां हनुमान मंदिर में महाआरती व भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। शोभायात्रा के दौरान पूरे नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा। बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। गौरतलब है कि साम्राट विक्रमादित्य समिति पिछले कई वर्षों से धार्मिक आयोजन कर क्षेत्र में संस्कृति और आस्था को बढ़ावा दे रही है, जिसे स्थानीय लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। बैठक में बड़ी संख्या में समिति के सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...