ChhattisgarhRaftaar News Cg

छत्तीसगढ़! अवकाश के दिनों में भी खुलेंगे रजिस्ट्री कार्यालय, अपॉइंटमेंट समय बढ़ाकर रात 7 बजे तक..मुख्यमंत्री की प्राथमिकता– जनसुविधा को सर्वोपरि रखना, पढ़िए पूरी खबर……..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) आम जनता को सुविधा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब 25, 29, 30 और 31 मार्च को सार्वजनिक अवकाश के बावजूद सभी रजिस्ट्री कार्यालय खुले रहेंगे। इसके अलावा रजिस्ट्री अपॉइंटमेंट का समय शाम 5 बजे से बढ़ाकर रात 7 बजे तक कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार तकनीकी सशक्तिकरण के माध्यम से प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में वाणिज्यिक कर (पंजीयन) मंत्री ओ. पी. चौधरी के निर्देश पर महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने सभी जिलों के कलेक्टरों को पत्र जारी कर यह व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार 24 मार्च को रजिस्ट्री विभाग के सॉफ्टवेयर एन.जी.डी.आर.एस. (NGDRS) में तकनीकी समस्या आने के कारण सर्वर डाउन हो गया, जिससे रजिस्ट्री कार्य कुछ समय के लिए बाधित रहा। यह सॉफ्टवेयर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC), पुणे द्वारा संचालित किया जाता है। सर्वर डाउन होते ही एनआईसी पुणे और एनआईसी रायपुर की तकनीकी टीम सक्रिय हो गई और लगातार सुधार कार्य करते हुए शाम 6 बजे तक सर्वर को सुचारू रूप से चालू कर दिया। आगे ऐसी समस्या न हो, इसके लिए एनआईसी के साथ सतत तकनीकी समन्वय किया जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; '200 करोड़ के अस्पताल पर राजनीति बंद करे कांग्रेस', सुशांत का पलटवार..'5 साल सत्ता में रहक... बिलासपुर; कृष्ण-सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु: मेंड्रा में श्रीमद्भागवत कथा... बिलासपुर; सिविल लाइन थाने के लॉकअप में ब्लेड से खुद को किया घायल, पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश पड़ी ... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवकों पर जानलेवा हमला, वाहन से टक्कर मार तलवार-डंडों से किया लहूलुहान..द... बिलासपुर; लालखदान में चाकू की नोक पर लूट, युवक पर जानलेवा हमला; बेल्ट और चाकू से हमला कर बदमाश फरार,... बिलासपुर; रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान...नाबालिग चालक पर उठे सवाल, अवैध... बिलासपुर में 200 करोड़ का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन मरीज अब भी इलाज को मोहताज; लोकार्पण ... बिलासपुर; नाला किनारे जुआ फड़ पर कोटा पुलिस का छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार..52 पत्ती ताश, 16,550 नकद और ज... बिलासपुर; हाथ में धारदार चापड़ लेकर स्कूल पहुंचा युवक, शिक्षकों और बच्चों में मची दहशत..आरोपी गिरफ्त... सीपत; 5 महीने बाद ज्वेलर्स चोरी का खुलासा, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जेवर बरामद..तीन चोर और चोरी का ...