BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; रास्ता रोककर युवक की आंखों में झोंका मिर्च पाउडर, शराब के लिए रुपये मांगने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर युवक की आंखों में मिर्च पाउडर झोंकने, शराब पीने के लिए रुपये मांगने और मारपीट करने वाले तीन आरोपियों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। रतनपुर थाना प्रभारी निलेश पांडेय के अनुसार 22 जुलाई 2026 को सेमरा निवासी संतोष यादव ने रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वह अपने पड़ोसी अक्षय के साथ ग्राम पौंसरा धान का बीज लेने गया था। वहां से वापस लौटते समय सेमरा बाजार के पास चेतन ध्रुव और उसके साथियों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली। आरोप है कि बदमाशों ने अक्षय प्रेमी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और अश्लील गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगे। रुपये नहीं होने की बात कहने पर आरोपियों ने अक्षय के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। इसके बाद तीनों मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर रतनपुर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और चेतन ध्रुव (20), जागेश्वर प्रसाद साहू (32) और आकाश साहू (24), सभी निवासी सेमरा (भरारी), थाना रतनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....