ChhattisgarhRaftaar News Cg

परीक्षा खत्म, सफर शुरू… लेकिन मौत ने रोक ली राह! स्कूल से लौट रहीं शिक्षिका की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत..प्यून अस्पताल में भर्ती, पुलिस कर रही मामले की जांच, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) परीक्षा की ड्यूटी पूरी कर घर लौट रही शिक्षिका के लिए यह सफर आखिरी साबित हुआ। अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ सफर कर रही महिला प्यून गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना शनिवार देर शाम की है, जब मोहला विकासखंड के शेरपार हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ लेक्चरर बरखा वासनिक 10वीं की परीक्षा संपन्न कराकर घर लौट रही थीं। उनके साथ स्कूल की महिला प्यून भी स्कूटी पर सवार थी। दोनों दुर्ग और देवरी से रोज आना-जाना करती थीं। स्कूल से निकलने के बाद जब वे दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के हितेकसा गांव के मंदिर के पास पहुंचीं, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि लेक्चरर बरखा वासनिक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि स्कूटी चला रही महिला प्यून गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल प्यून को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

रोज सफर था, लेकिन यह आखिरी सफर बन गया…..

बताया जा रहा है कि शिक्षिका बरखा वासनिक हर दिन दुर्ग से स्कूल आती थीं, जबकि प्यून देवरी से आना-जाना करती थी। यह सफर उनके लिए अब तक का सबसे दर्दनाक सफर बन गया। सड़क हादसे लगातार जान ले रहे हैं, लेकिन अज्ञात वाहनों की तेज रफ्तार पर लगाम कब लगेगी? इस दर्दनाक हादसे ने फिर से एक परिवार से उसका चिराग छीन लिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...