कोरबा से बड़ी खबर! बारिश से बचने पेड़ का सहारा लेना पड़ा भारी, गिरी आसमानी आफत—दो की मौत, तीन जिंदगी की जंग में..बिजली की चमक और फिर मौत की चीखें! खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….


कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) एक सामाजिक कार्यक्रम की खुशियां मातम में बदल गईं जब अचानक आई आंधी-तूफान के बीच परिवार के कुछ सदस्य पेड़ के नीचे जा खड़े हुए और उन पर आसमानी कहर टूट पड़ा। घटना कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र के कोसगई गांव की है, जहां बालको थाना क्षेत्र के सोनगुड़ा गांव से एक परिवार बकरा भात कार्यक्रम में शामिल होने आया था। मौसम अचानक बदला, काले बादल घिरे और बारिश के साथ तेज आंधी चलने लगी। खुद को बचाने के लिए कुछ लोग पास के पेड़ के नीचे खड़े हो गए, लेकिन यह फैसला उनकी जिंदगी का सबसे खतरनाक साबित हुआ। पेड़ के नीचे खड़े लोगों पर अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। देखते ही देखते वहां कोहराम मच गया। 27 वर्षीय कुमार और 35 वर्षीय नंदलाल यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
112 की टीम ने दौड़ लगाई, घायलों को पहुंचाया अस्पताल……
घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है, लेकिन तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में दहशत का माहौल है। कार्यक्रम की खुशियां मातम में बदल गईं और हर ओर सिर्फ चीख-पुकार सुनाई दी। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।


