BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO: बिलासपुर! धर्मांतरण की गुप्त साजिश बेनकाब; मोपका और मस्तूरी में धर्मांतरण की कोशिश नाकाम, प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन की कोशिश, पुलिस ने मारा छापा, 4 गिरफ्तार…पुलिस कर रही जांच, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण की बढ़ती घटनाओं के बीच पुलिस और हिंदू संगठनों की सतर्कता से एक और मामला सामने आया है। बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में मोपका इलाके में गुप्त रूप से धर्मांतरण कराने की कोशिश की जा रही थी। पुलिस ने छापा मारकर इस गतिविधि को रोका और चार लोगों को हिरासत में लिया। सूचना मिली थी कि कुछ लोग प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण के लिए लोगों को बहला-फुसला रहे हैं। आरोप है कि विशेष धर्म के प्रचार के माध्यम से गरीबों और जरूरतमंदों का ब्रेनवॉश किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से धर्म विशेष से जुड़ी कई किताबें और साहित्य भी जब्त किए हैं। शनिवार को बिलासपुर के मस्तूरी क्षेत्र के लावर गांव में भी इसी तरह की घटना सामने आई। हिंदू संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रवि कैवर्त नामक व्यक्ति के घर पर छापा मारा, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं प्रार्थना सभा कर रही थीं। आरोप है कि यहां गरीब और बीमार लोगों को पैसे और अन्य सहायता का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था।

एडिशनल एसपी उदयन बेहार ने बताया कि इस मामले में मस्तूरी पुलिस ने धर्मांतरण निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। धर्मांतरण के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे किसी भी अवैध गतिविधि पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लगातार सतर्क है और जांच जारी है ताकि धर्मांतरण से जुड़े किसी भी प्रयास को समय रहते रोका जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...