ChhattisgarhRaftaar News Cg

9वीं की छात्रा ने लगाई फांसी! सप्लीमेंट्री से थी परेशान, कमरे में झूलती मिली लाश; कुछ दिन पहले नेपाल में खेल चुकी थी नेशनल..नेशनल खिलाड़ी थी मानसी, स्कूल ने दिया था दूसरा मौका, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) परीक्षा में सप्लीमेंट्री आने से परेशान 9वीं की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कार्मेल स्कूल की 14 साल की मानसी हिंदी विषय में फेल हो गई थी, लेकिन स्कूल ने उसे एक और मौका दिया था। इसके बावजूद वह मानसिक दबाव में थी और शनिवार दोपहर अपने घर में मौत को गले लगा लिया। घटना थाना गांधीनगर क्षेत्र की है। मानसी के पिता मन कुमार राम रोजगार कार्यालय में क्लर्क हैं। शनिवार दोपहर जब मानसी का बड़ा भाई घर आया और उसने उसे खाने के लिए बुलाया, तो कोई जवाब नहीं मिला। कमरे में जाकर देखा तो मानसी फंदे से झूल रही थी। परिवार उसे तुरंत मिशन हॉस्पिटल ले गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मानसी खेलकूद में भी होनहार थी। स्पोर्ट्स टीचर डेविड एक्का ने बताया कि कुछ दिन पहले ही वह नेपाल में नेशनल खेलकर आई थी। शिक्षकों ने कहा कि सप्लीमेंट्री आना इतना बड़ा कारण नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा ले। मानसी ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा, न ही परिवार ने स्कूल प्रबंधन पर कोई दबाव डालने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्कूल और परिजन भी इस सदमे में हैं कि आखिर नेशनल स्तर पर खेलने वाली होनहार छात्रा ने ऐसा क्यों किया?

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...