ChhattisgarhRaftaar News Cg

भीषण सड़क हादसा; पिकअप-बाइक की टक्कर में तीन की मौत…लड़की देखकर लौट रहे थे, रास्ते में छिन गई जिंदगी, टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क पर बिखर गए शव, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला………

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रविवार दोपहर चिरई घाट पर हुआ, जब तीनों मृतक शादी के लिए लड़की देखकर लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पटना निवासी खेलसाय नगेशिया (25) की शादी की तैयारी चल रही थी। इसी सिलसिले में वे अपने रिश्तेदार भंडारी नगेशिया (65) और फुलसाय नगेशिया (27) के साथ सामरी थाना क्षेत्र के सबाग गांव लड़की देखने गए थे। रविवार को वे बाइक से शंकरगढ़ लौट रहे थे, लेकिन चिरई घाट पर तेज रफ्तार पिकअप से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के समय दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी। सामने से आती बाइक को देखकर पिकअप चालक ने बचाने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण नहीं कर सका और बाइक सीधे पिकअप से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों उछलकर सड़क पर गिर गए और सिर व सीने में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही शंकरगढ़ पुलिस और ट्रैफिक टीम मौके पर पहुंची। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चिरई घाट बना ‘ब्लैक स्पॉट’, तेज रफ्तार से बढ़ रहे हादसे.……..

राजपुर-कुसमी मार्ग पर लगातार हादसे हो रहे हैं, खासकर चिरई घाट ब्लैक स्पॉट बन चुका है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की गति भी काफी तेज थी, जिससे हादसा और भी भयावह हो गया। पुलिस अब क्षेत्र में स्पीड कंट्रोल के लिए जरूरी कदम उठाने की तैयारी कर रही है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...