ChhattisgarhRaftaar News Cg

रहस्यमयी आग में दुकान मालिक की जलकर मौत! शॉर्ट सर्किट या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम गातापार में एक रहस्यमयी आग में 28 वर्षीय नरेंद्र डहरिया की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब नरेंद्र अपनी किराना दुकान में अकेले मौजूद थे और दुकान का शटर अंदर से बंद था। दोपहर में दुकान से अचानक धुआं उठने लगा, जिसे देख पड़ोसियों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। जब तक लोग आग बुझाने पहुंचे, तब तक नरेंद्र की जलकर मौत हो चुकी थी। दुकान में रखा सारा सामान, फ्रिज और अन्य चीजें भी जलकर राख हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। परिजनों ने शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई है, लेकिन कुछ लोग इसे आत्महत्या का मामला बता रहे हैं। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है, जिसमें इलेक्ट्रिकल फॉल्ट, गैस लीक या किसी अन्य साजिश की संभावना भी शामिल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...