BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; दुर्गा प्रतिमा स्थापना के दौरान पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 100 से अधिक स्टील के कड़े जब्त…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में दुर्गा प्रतिमा स्थापना के दौरान पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई। कोतवाली पुलिस ने बीती रात सघन सुरक्षा चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 100 से अधिक लोगों से स्टील के कड़े जब्त किए। न्यायधानी में दुर्गा प्रतिमा स्थापना से पहले पारंपरिक शोभा यात्रा और झांकी निकाली जाती है। इस अवसर पर श्रद्धालु माता की प्रतिमा के साथ उत्साह में नाचते-गाते हुए आगे बढ़ते हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने आयोजकों को एडवाइजरी जारी की है। इसमें भीड़ में किसी भी प्रकार के हथियारनुमा वस्तु या आभूषण ले जाने पर रोक लगाने की हिदायत दी गई है। बिलासपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पर्व-त्योहार के दौरान शांति और भाईचारा बनाए रखें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। यह कार्रवाई सुरक्षा व्यवस्था के प्रति पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है और जनता से सहयोग की भी अपील है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...