ChhattisgarhRaftaar News Cg

देर रात आग से मचा हड़कंप! 92 वर्षीय बुजुर्ग जिंदा जले, कारण अब भी रहस्य..परिवार बाल-बाल बचा, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला………

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सेक्टर 9 में शुक्रवार देर रात एक घर में भीषण आग लग गई, जिसमें 92 वर्षीय बुजुर्ग उमेश नारायण तिवारी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के वक्त परिवार के अन्य सदस्य भी घर में मौजूद थे, जिन्हें पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन बुजुर्ग को बचाया नहीं जा सका। घटना रात करीब 2:25 बजे सेक्टर 9 सड़क नंबर 3 स्थित बंगले में हुई। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आग बुजुर्ग उमेश नारायण तिवारी के उसी कमरे में लगी थी, जहां वे सो रहे थे। पुलिस ने ग्रिल तोड़कर परिवार को सुरक्षित निकाला, लेकिन जब तक उमेश तिवारी को बचाने की कोशिश की जाती, तब तक कमरा पूरी तरह जल चुका था। दमकल कर्मियों ने आग बुझाकर बुजुर्ग का जला हुआ शव बरामद किया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर 9 अस्पताल भेजा गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, पुलिस जांच में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के...