BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर; बस पलटी, बड़ा हादसा टला! रतनपुर-पेंड्रा मार्ग पर मची अफरा-तफरी…राहगीरों ने दिखाई तेजी, पुलिस ने संभाला मोर्चा, तेज रफ्तार बना हादसे का कारण, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शनिवार सुबह रतनपुर-पेंड्रा मार्ग पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शक्ति बहरा की ओर जा रही पुष्पराज बस CG 28 C 0143 पोड़ी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सड़क निर्माण कार्य के चलते बने गड्ढों की वजह से बस का संतुलन बिगड़ा और यह हादसा हो गया। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया। यात्रियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी, जिससे ड्राइवर नियंत्रण नहीं रख सका और यह दुर्घटना हो गई। हालांकि चालक और परिचालक सुरक्षित हैं। प्रशासन ने यात्रियों को वैकल्पिक वाहन से उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने और मार्ग को सुरक्षित बनाने की मांग की है। प्रशासन से जल्द से जल्द गड्ढों को भरने की अपील की जा रही है ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; बोलबम चौक में चाकू लहराकर फैला रहा था दहशत: आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक से मारपीट: राहगीर को रोककर की गाली-गलौज और जान से मारने... बिलासपुर; मोटरसाइकिल से हो रहा था अवैध शराब का परिवहन: 120 पाव शराब और बीयर के साथ आरोपी गिरफ्तार, व... सीपत; चेतना विरुद्ध नशा अभियान के तहत दी गई दबिश: 8 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार! चखना दुकान के बाहर खड़ी 6 लाख की ब्रेजा कार चोरी: CCTV फुटेज और साइबर ट्रैकिंग की मदद से चांपा पुलिस... बिलासपुर; भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशाना: कह... बिलासपुर; जिले की 486 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित, आवास प्लस 2.0 की प्रतीक्षा सूची क... सड़क पर वाहन रोककर हमला और जातिसूचक अपमान: जिला पंचायत सदस्य से भी की अभद्रता; मारपीट और धमकी के माम... जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़; क्रेटा कार और डंडा जब्त, 9 आरोपी गिरफ... बिलासपुर में सपनों की कॉलोनी बनी समस्याओं का अड्डा; मूलभूत सुविधाओं को लेकर आसमां सिटी फेस-4 के रहवा...