BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! रिश्वतखोर BEO और क्लर्क पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई..मृत शिक्षक की पत्नी से 1.24 लाख की मांग, जांच में खुला भ्रष्टाचार का राज! शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप! खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ कलेक्टर अवनीश शरण की सख्त कार्रवाई जारी है। मृत शिक्षक के स्वत्व भुगतान के एवज में 1.24 लाख रुपये की रिश्वत मांगने वाले विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) और क्लर्क के खिलाफ कड़ा कदम उठाया गया है। सहायक शिक्षिका नीलम भारद्वाज ने कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके दिवंगत पति शिक्षक स्व. पुष्कर भारद्वाज के स्वत्व भुगतान के लिए कोटा BEO के क्लर्क एकादशी पोर्ते ने 1.24 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। कलेक्टर के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय जांच समिति ने जब मामले की पड़ताल की, तो बड़ा खुलासा हुआ। रिपोर्ट में सामने आया कि BEO विजय टांडे और क्लर्क एकादशी पोर्ते ने साजिशन मृत शिक्षक के स्वत्व रोककर रिश्वत की मांग की। लिपिक एकादशी पोर्ते को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। BEO विजय टांडे को पद से हटाकर हाई स्कूल खुरदूर कोटा में अटैच किया गया। कलेक्टर की इस कड़ी कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कलेक्टर ने साफ संदेश दिया है कि रिश्वतखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; भैरवबाबा मंदिर के पास नशीली टेबलेट बेचने की फिराक में युवक पकड़ाया, 13 नग नाइट्रोजेपम टेबले... बिलासपुर; शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने वाला 5 हजार का ईनामी आरोपी नागपुर से गिर... बिलासपुर; सिरगिट्टी थाना प्रभारी तुम चूड़ी पहन लो; दुष्कर्म पीड़िता बच्चियों की माँ ने SP दफ्तर पहुंच... बिलासपुर; माहवारी पर टूटी झिझक की दीवार ‘जागरूक नारी’ कार्यक्रम में खुलकर हुई चर्चा: कलेक्टर, एसएसप... सीपत के लिए गौरव का क्षण; रामेश्वर जायसवाल बने जिला शिक्षा अधिकारी, वनांचल ग्राम से जिले की कमान तक.... बिलासपुर; केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने सुपरस्पेशलिटी अस्पताल का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य स... ऑपरेशन आघात के तहत बड़ी कार्रवाई: 1120 नग गोगो रैपर के साथ युवक गिरफ्तार, तिल्दा से लाकर पान ठेलों म... बिलासपुर; निखिल भारती गोस्वामी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर परिजनों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर ... पुलिसकर्मी बनकर महिला को फंसाया, दुष्कर्म के बाद अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर करता रहा ब्लैकमेल, आरोप... नाबालिग का फोटो-वीडियो वायरल करने और युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों को भेजा गया जेल!