ChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; श्री कृष्ण हॉस्पिटल की लापरवाही: गलत हर्निया ऑपरेशन, उपभोक्ता आयोग ने ठोका 2 लाख जुर्माना..गलत ऑपरेशन, फिर दबाने की कोशिश! मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ आखिर कब तक? पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के मंगला चौक स्थित श्री कृष्ण हॉस्पिटल की घोर लापरवाही उजागर हुई है। उपभोक्ता आयोग ने गलत हर्निया ऑपरेशन करने के मामले में अस्पताल संचालक पर 2 लाख रूपये का जुर्माना ठोका है और 15 दिन के भीतर ब्याज सहित मरीज़ को भुगतान करने का आदेश दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तखतपुर निवासी 56 वर्षीय विष्णु कुमार गुप्ता को 12 नवंबर 2021 को हर्निया ऑपरेशन के लिए श्री कृष्ण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन डॉक्टरों ने लापरवाही बरतते हुए मरीज के बाएं साइड के बजाय दाएं साइड का ऑपरेशन कर दिया! जब डॉक्टरों को अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने परिजनों को बाएं हर्निया का ऑपरेशन फ्री में करने की पेशकश की। परिजनों को शक हुआ और वे मरीज को लेकर सिम्स अस्पताल जांच कराने पहुंचे। सोनोग्राफी रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि श्री कृष्ण हॉस्पिटल ने गलत ऑपरेशन कर दिया था। परिवार ने न्याय की गुहार लगाते हुए उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष आनंद सिंघल, सदस्य पूर्णिमा सिंह और आलोक कुमार पांडेय की बेंच ने अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को “सेवा में कमी और गंभीर लापरवाही” करार दिया। आयोग ने अस्पताल संचालक डॉ. जितेंद्र अग्रवाल को 15 दिनों के भीतर 2 लाख रूपये का जुर्माना 9% ब्याज सहित चुकाने का आदेश दिया। साथ ही 5,000 रुपए वाद व्यय का भुगतान भी करने को कहा गया है।

मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ कब तक…?

यह मामला स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ का बड़ा उदाहरण है। क्या अस्पताल प्रशासन इससे सबक लेगा? या फिर मरीजों को न्याय पाने के लिए कोर्ट और आयोग के चक्कर काटते रहना पड़ेगा? फैसला प्रशासन को लेना है!

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...