ChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

मस्तूरी; राशन वितरण में मनमानी! विरोध करने पर महिलाओं से मारपीट..पंच को कहां “तुम कोई कलेक्टर हो?”— राशन संचालक का अहंकार…राशन नहीं, मिली गालियां और थप्पड़! पीड़ित महिलाओं ने की कड़ी कार्रवाई की मांग, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला………

मस्तुरी: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तुरी विकासखंड के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत शुकुलकारी और आश्रित ग्राम लोढ़ाबोर के राशन संचालक की मनमानी और अभद्रता की हद तब पार हो गई जब राशन लेने पहुंची महिलाओं से दुर्व्यवहार और मारपीट की गई. शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण महिलाएं राशन लेने दुकान पर पहुंचीं, तो वहां ताला लगा हुआ था। काफी देर इंतजार के बाद जब वार्ड नंबर 11 के पंच ने राशन संचालक उदित कमलाकर से फोन पर संपर्क किया और राशन वितरण की जानकारी मांगी, तो संचालक ने अहंकार भरे लहजे में जवाब दिया— “तुम कोई कलेक्टर हो जो मैं तुम्हारे कहने पर आऊं या नहीं?” कुछ देर बाद जब संचालक अपने भाइयों के साथ दुकान पहुंचा, तो महिलाओं से बदसलूकी करने लगा। गाली-गलौज के साथ तीनों भाइयों ने विरोध करने वाली महिलाओं के साथ मारपीट भी की। इस घटना से आक्रोशित महिलाओं और 11 वार्ड पंचों ने पचपेड़ी थाने पहुंचकर सामूहिक शिकायत दर्ज कराई और तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीण महिलाओं ने साफ कहा कि अगर जल्द से जल्द राशन संचालक पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे कलेक्टर ऑफिस तक जाकर न्याय की गुहार लगाएंगी। राशन वितरण में इस तरह की मनमानी और हितग्राहियों के साथ अभद्र व्यवहार प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। अब देखना होगा कि प्रशासन दोषी संचालक पर क्या कार्रवाई करता है या फिर पीड़ितों को इंसाफ के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...