ChhattisgarhRaftaar News Cg

सड़क पर मौत की रेस! रफ्तार में दौड़ती बाइकों ने छीन ली डेढ़ साल के मासूम समेत 3 की जिंदगियां! 4 की हालात गंभीर, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के धमतरी रोड पर शुक्रवार सुबह हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची भी शामिल है। हादसे में 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना इतनी भीषण थी कि टक्कर के बाद एक युवक उछलकर डिवाइडर के दूसरी ओर जा गिरा, जबकि दूसरे का सिर सड़क से टकराने से फट गया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह भिलाई से 6 बाइकर्स तीन बाइकों पर सवार होकर केशकाल की ओर निकले थे। दूसरी ओर बालोद जिले के बरही निवासी अक्षय कुमार यादव (27), उनकी पत्नी खिलेश्वरी यादव (25) और डेढ़ साल की बेटी दीक्षा, नसबंदी ऑपरेशन के लिए जिला अस्पताल जा रहे थे। सांकरा गांव के पास रफ्तार में दौड़ रहे बाइकर्स की टक्कर अक्षय की बाइक से हो गई। इसके बाद पीछे से आ रही एक और बाइक अनियंत्रित होकर उनसे जा टकराई। इस हादसे में भिलाई पावर हाउस निवासी हासिर सैय्यद (25) और आनंद कुमार (27) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मासूम दीक्षा ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में घायल जतिन (भिलाई सेक्टर-2), रोहन पारिजात (भिलाई सेक्टर-8), अक्षय कुमार और उनकी पत्नी खिलेश्वरी यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

रफ्तार बनी जानलेवा…!

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइकर्स काफी तेज रफ्तार में थे और लापरवाही से राइडिंग कर रहे थे। हादसा इतना भयानक था कि एक युवक हवा में उछलकर डिवाइडर के दूसरी ओर जा गिरा, जबकि दूसरे का सिर फट गया। घायल रोहन पारिजात ने बताया कि वे सुबह 7 बजे भिलाई से निकले थे। हासिर सैय्यद और आनंद कुमार आगे चल रहे थे। अचानक तेज रफ्तार में उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से भिड़ गई, जिससे यह भयानक हादसा हुआ। अब सवाल यह उठता है कि क्या सड़क पर रफ्तार की यह सनक ऐसे ही निर्दोष जिंदगियां लीलती रहेगी? प्रशासन कब तक लापरवाह बाइकर्स पर कार्रवाई से कतराता रहेगा?

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...