ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

लूट के दौरान पलटवार! मोबाइल लुटेरे की चाकू मारकर हत्या..खून से लथपथ गिरा लुटेरा, आरोपी पहुंचे थाने, पुलिस ने दोनों पक्षों पर किया केस दर्ज..खबर पढ़कर जानिए कैसे हुआ खतरनाक पलटवार?

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर में लूटपाट के इरादे से निकले एक बदमाश की उसी के चाकू से हत्या कर दी गई। सड्डू रोड पर मोबाइल लूटने आए ओगेंद्र साहू को स्कूटी सवार युवकों ने चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया।खम्हारडीह थाना पुलिस के अनुसार ओगेंद्र साहू अपने साथी रोहित धीवर और सानू धीवर के साथ सड्डू रोड पर लूट की फिराक में था। रात करीब 10 बजे वहां इलेक्ट्रिक स्कूटी से प्रीतम साहू और ओम प्रकाश यादव पहुंचे। लुटेरों ने रास्ता रोककर उन्हें धमकाया और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद स्कूटी की चाबी भी मांगी, तभी प्रीतम और ओमप्रकाश ने हिम्मत दिखाते हुए ओगेंद्र से चाकू छीन लिया और उसके गले पर वार कर दिया। चाकू गले में धंसते ही ओगेंद्र जमीन पर गिर पड़ा, जबकि प्रीतम और ओमप्रकाश सीधे थाने पहुंचे और पूरी घटना पुलिस को बताई। घायल ओगेंद्र को उसके साथी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने ओगेंद्र, रोहित और सानू पर लूट का केस दर्ज किया है, जबकि प्रीतम और ओमप्रकाश पर हत्या का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...