BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; तालाब में डूबे दो मासूम, बहन की मौत– भाई ICU में भर्ती..खेलते-खेलते घर से निकले थे भाई-बहन, बछेरा तालाब में डूबा बचपन, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा स्थित बछेरा तालाब में रविवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। खेलते-खेलते घर से निकले दो मासूम भाई-बहन तालाब में जा गिरे, जिससे सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर हालत में ICU में भर्ती है। मिली जानकारी के अनुसार तिफरा निवासी विकास साहू रोज की तरह रविवार को फेरी का काम करने घर से बाहर गए थे। घर पर पत्नी और उनके दो बच्चे– बेटी बबीता साहू और बेटा अनोखा साहू मौजूद थे। बताया गया कि मां घरेलू कार्यों में व्यस्त थी, तभी दोनों बच्चे अकेले ही खेलते-खेलते घर से निकलकर पास के बछेरा तालाब की ओर चले गए। तालाब में बच्चों को डूबते देख कुछ स्थानीय लोग तुरंत उनकी मदद को दौड़े और रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकाला। दोनों को तुरंत सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बबीता साहू को मृत घोषित कर दिया। वहीं अनोखा की हालत गंभीर बनी हुई है और वह ICU में जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है। बेटी को खो चुके पिता विकास साहू का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से इलाके में शोक की लहर है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी! दूसरी शादी साबित करना महिलाओं के लिए बना बड़ी चुनौती; कानून में बदलाव की सिफारिश करेगा महिला आयोग..प... दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल... असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव : बोले- इन ताकतों से डरना नहीं है, गांधीवादी तरीके से लड़ने की... कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय... युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष...