BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! सूर्यवंशी समाज ने मनाया महिला शक्ति का उत्सव..नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य अरुणा रहीं विशेष अतिथि, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सूर्यवंशी समाज ने होटल प्रीत में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया, जहां समाज की प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य अरुणा चंद्रप्रकाश सूर्या विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। समारोह में समाज के वरिष्ठ सदस्यों और गणमान्य व्यक्तियों ने महिलाओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और उपहार देकर उनके योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने महिलाओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रही हैं और ऐसे कार्यक्रम उन्हें और प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम की खासियत रही महिलाओं द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम, जिसने समा बांध दिया। समाज के सभी वर्गों ने आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और एकता की मिसाल पेश की। समापन अवसर पर सभी अतिथियों और महिलाओं के लिए प्रीति भोज का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सभी सदस्यों ने मिलकर सहभागिता की।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश