ChhattisgarhRaftaar News Cg

भीषण सड़क हादसा..अज्ञात वाहन की ठोकर से 3 युवकों की मौत: तेज रफ्तार ने छीनी तीन युवकों की जिंदगियां, पुलिस कर रही जांच, पढ़िए पूरी खबर……..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के परपा थाना क्षेत्र के तेलीमारेंगा में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी वाहन फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों युवक केशलूर से बाइक पर सवार होकर जगदलपुर आ रहे थे। इसी दौरान तेलीमारेंगा के पास तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान तुषार शर्मा (24), दिव्यांश कारकी (24) और तेजेन्द्र ठाकुर (26) के रूप में हुई है। दिव्यांश कारकी मारुति सुजुकी शोरूम में कार्यरत थे और दो भाइयों में छोटे थे। उनके पिता कृष्णा कारकी दंतेवाड़ा कोर्ट में पदस्थ हैं। तुषार शर्मा सुकमा जिले के दोरनापाल के रहने वाले थे। उनके पिता वासुदेव शर्मा पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। तेजेन्द्र ठाकुर भी मारुति सुजुकी शोरूम में दिव्यांश के साथ काम करते थे। वे अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। घटना के बाद से ही अज्ञात वाहन चालक फरार है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर वाहन की तलाश कर रही है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...