BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

BILASPUR! AU के छात्रों का हंगामा: परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग, कहा—चुनाव और होली से बाधित हो रही पढ़ाई..परीक्षा 1 मार्च से, नारेबाजी कर अधिकारियों से की चर्चा, पढ़िए पूरी खबर……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के छात्रों ने मुख्य परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग को लेकर शुक्रवार को जमकर प्रदर्शन किया। परीक्षा विभाग का घेराव करते हुए छात्रों ने नारेबाजी की और परीक्षा तिथियों में संशोधन की मांग रखी। छात्रों का कहना है कि निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कारण कॉलेजों में पढ़ाई ठप हो गई है, क्योंकि प्रोफेसर चुनावी ड्यूटी में व्यस्त हैं। इसके अलावा, मार्च में होली का त्योहार भी आ रहा है, जिससे छात्रों की तैयारी प्रभावित होगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, मुख्य परीक्षाएं 1 मार्च से 13 मई तक प्रस्तावित हैं। लेकिन छात्रों का कहना है कि अब तक कई विषयों का पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो सका है। साथ ही, बीए, बीकॉम और बीएससी की प्रायोगिक परीक्षाएं भी नहीं हुई हैं। नियमित कक्षाएं न लगने से कोर्स अधूरा रह गया है, जिससे छात्रों को परेशानी हो रही है। छात्रों का कहना है कि चुनाव की घोषणा के बाद से कॉलेजों में पढ़ाई बाधित है। ज्यादातर प्रोफेसर चुनाव कार्य में लगे हैं, जिससे प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी समय पर नहीं हो सकीं। ऐसे में 1 मार्च से परीक्षा कराना अनुचित होगा।

परीक्षा विभाग का घेराव, अधिकारियों से की चर्चा…….

छात्रों ने विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग का घेराव कर परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने जोरदार नारेबाजी की और परीक्षा नियंत्रक डॉ. तरुण धर दीवान की अनुपस्थिति में परीक्षा प्रभारी रामेश्वर राठौर और उप कुलसचिव कुरैशी से मुलाकात की। छात्रों ने आग्रह किया कि मुख्य परीक्षा 20 मार्च के बाद आयोजित की जाए ताकि सभी विषयों की पढ़ाई और प्रायोगिक परीक्षाएं सुचारु रूप से पूरी हो सकें।

यूनिवर्सिटी प्रशासन का आश्वासन, कुलपति लेंगे अंतिम निर्णय…….

परीक्षा नियंत्रक डॉ. तरुण धर दीवान ने कहा कि छात्र अपनी समस्या लेकर आए थे और उन्होंने अपनी मांग कुलपति तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। परीक्षा तिथि में बदलाव का अंतिम निर्णय कुलपति लेंगे। फिलहाल छात्रों को उनके हित में उचित निर्णय लेने का भरोसा दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार..... बिलासपुर; पारिवारिक विवाद में चाचा ने दो साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाया, इलाज के दौरान मौत.....