BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में पोस्टर कील मुक्त अभियान: पेड़ों से हटाए पोस्टर-बैनर और कीलें, वृक्ष संरक्षण का दिया संदेश!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों की सुरक्षा के उद्देश्य से रविवार को पोस्टर कील मुक्त बिलासपुर अभियान चलाया गया। ईको संडे ड्राइव के तहत नेहरू नगर चौक से मंगला चौक और नर्मदा नगर क्षेत्र तक पेड़ों पर लगे पोस्टर, बैनर एवं उनमें ठोकी गई कीलों को हटाकर उन्हें कील मुक्त किया गया। अभियान से जुड़े लोगों ने कहा कि पेड़ों में कील ठोकने से उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और यह पर्यावरण संरक्षण की भावना के विपरीत है। अभियान का उद्देश्य शहर के पेड़ों को नुकसान से बचाने के साथ-साथ लोगों को जागरूक करना है। इस दौरान मनोज मिश्रा, अभिषेक शर्मा और अभिषेक ठाकुर सहित अन्य पर्यावरण प्रेमियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। अभियान के माध्यम से नागरिकों से अपील की गई कि वे पेड़ों में कील न ठोकें और प्रकृति संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; प्रेमिका से मुलाकात के कुछ देर बाद बाड़ी में मिली किसान की लाश, हत्या की आशंका..क्या प्रेम प्र... बिलासपुर सेंट्रल जेल में सनसनी; डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने जलती गैसीफायर भट्ठी में लगाई छलांग, द... बिलासपुर का पेंडलवार हॉस्पिटल फिर विवादों में; डिलीवरी ऑपरेशन में महिला के पेट में छोड़ दिए सिलाई के... सीपत; टीम मानवता की पहल लाई रंग, जन्मजात दृष्टिबाधित परिवार तक अब घर पहुंचेगा राशन..जनदर्शन में उठाई... जागरूक नारी अभियान: छात्राओं को बताए मासिक धर्म स्वास्थ्य के राज, कानूनी अधिकारों की भी मिली पूरी जा... सुरक्षित खदान की नई सोच: अब मशीनों से नहीं, मजबूत 'माइंड से तय होगी सेफ्टी'..SECL मुख्यालय में 'माइन... सीपत थाना बना रिश्वतखोरी का अड्डा? ऑनलाइन रकम लेने वाला एएसआई बना हवलदार..SSP रजनेश सिंह की बड़ी कार... रतनपुर में करैत के डसने से 9 साल की मासूम की मौत; रात में सोते समय हुआ दर्दनाक हादसा! बिलासपुर में कॉलेज जाने निकला छात्र फंसा लुटेरों के जाल में..मारपीट कर बाइक-मोबाइल लूटने वाले दो आरो... बिलासपुर; शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी की अग्रिम जमानत खारिज..एक सप्ताह बाद भी गिरफ्ता...