ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO; VIP रोड पर नशे में धुत रशियन युवती का हाई-वोल्टेज ड्रामा..तेज रफ्तार कार से तीन बाइक सवारों को मारी टक्कर, मचाती रही हंगामा, पुलिस जुटी जांच में, वीडियो देख पढ़िए पूरी खबर……..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी के VIP रोड पर बुधवार देर रात एक विदेशी युवती ने नशे की हालत में हंगामा कर दिया। कार चला रही युवती ने तेज रफ्तार में तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद जब स्थानीय लोगों ने कार रोकी और पुलिस मौके पर पहुंची, तो युवती ने वहां जमकर हंगामा किया। घटना रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। तेलीबांधा पुलिस के अनुसार, जिस कार से यह हादसा हुआ, उस पर ‘भारत सरकार’ लिखा हुआ था। जांच में पता चला कि यह कार डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) के लोक अभियोजक भावेश आचार्य की थी, लेकिन हादसे के वक्त कार को उनकी विदेशी मित्र नोदिरा चला रही थी। वह उज्बेकिस्तान के ताशकंद की रहने वाली है और टूरिस्ट वीजा पर रायपुर आई हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी युवती और सरकारी वकील दोनों ही शराब के नशे में थे। वे एक पब से निकलकर सिगरेट लेने जा रहे थे, तभी VIP रोड पर युवती ने तेज रफ्तार में कार चलाते हुए तीन अलग-अलग बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में रायपुर, महासमुंद और बलौदाबाजार के रहने वाले नीलकमल साहू, ललित चंदेल और अरुण विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों वीडियो शूटिंग से जुड़े काम करते हैं और हादसे के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची, लेकिन युवती ने कार से उतरते ही वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। उसने मौके पर खड़े लोगों पर अपना फोन गायब करने का आरोप लगाया और मोबाइल वापस देने की मांग करने लगी। पुलिस ने उसे शांत कराकर थाने चलने के लिए कहा, लेकिन नशे की हालत में वह लगातार बहस और हंगामा करती रही। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवती और उसके साथी को हिरासत में लिया और कार को जब्त कर लिया।

आरोपियों पर मामला दर्ज, ड्रिंक एंड ड्राइव की धारा भी जोड़ी जाएगी…….

तेलीबांधा थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ड्रिंक एंड ड्राइव की धारा भी जोड़ी जाएगी।फिलहाल घायल युवकों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि पुलिस यह जांच कर रही है कि विदेशी युवती रायपुर में कहां ठहरी हुई थी और उसका वीजा स्टेटस क्या है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश