ChhattisgarhRaftaar News Cg

भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला, मौके पर मौत, चालक फरार…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) कवर्धा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा पंडरिया थाना क्षेत्र के रहमानकापा गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान पंच राम बैगा और प्रेमलाल बैगा के रूप में हुई है, जबकि तीसरे मृतक की शिनाख्त पुलिस कर रही है। तेज बारिश के चलते आस-पास के लोगों को घटना की जानकारी देर से मिली, जिसके कारण तीनों के शव काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मोबाइल फोन के जरिए परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है और आरोपी वाहन चालक की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक...