BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

ऑपरेशन मुस्कान: बिलासपुर पुलिस ने 152 गुमशुदा बच्चों को किया सुरक्षित दस्तयाब…इन थानों ने दिखाया बेहतरीन प्रदर्शन, पुलिस अधीक्षक ने की टीम की सराहना, पढ़िए पूरी खबर……….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) लापता बच्चों को उनके परिवार से मिलाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत बिलासपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए गए इस विशेष अभियान में 152 बच्चों (11 बालक और 141 बालिकाएँ) को सुरक्षित दस्तयाब किया गया। बच्चों को खोजने के लिए पुलिस की विशेष टीमें राज्य के विभिन्न जिलों के अलावा महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार और तेलंगाना जैसे अन्य राज्यों में भी भेजी गईं। पुलिस का यह अभियान लापता बच्चों को उनके परिवारों तक सुरक्षित पहुँचाने और उनके पुनर्वास को सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया। अभियान के तहत जिले के कई थाना क्षेत्रों ने उल्लेखनीय कार्य किया, जिनमें— मस्तूरी थाना 16 बच्चे, सिविल लाइन थाना 19 बच्चे, चकरभाठा थाना 23 बच्चे, तारबाहर थाना 13 बच्चे। इन थानों ने विशेष सक्रियता दिखाते हुए बच्चों की दस्तयाबी में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

पुलिस अधीक्षक ने की टीम की सराहना……..

इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने अभियान में शामिल सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा,

“ऑपरेशन मुस्कान के माध्यम से हम समाज में सुरक्षा और संवेदनशीलता के माहौल को और मजबूत बना रहे हैं। दस्तयाब बच्चों को उनके परिवारों से मिलाया जा रहा है और उनके पुनर्वास के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।” उन्होंने आगे निर्देश दिए कि इस अभियान को लगातार जारी रखा जाए और लापता बच्चों की जानकारी मिलते ही तुरंत आवश्यक कार्रवाई की जाए।

समाज में सुरक्षा का मजबूत संदेश……

इस अभियान में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस की यह पहल समाज में सुरक्षा और विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित हो रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...