BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में बर्ड फ्लू का अलर्ट! कानन पेंडारी में मांसाहारी वन्य प्राणियों के लिए चिकन बैन..पोल्ट्री फार्म पर कड़ी नजर, आठ सदस्यीय विशेष टीम गठित, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है। रायगढ़ में संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद बिलासपुर के कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क में भी सख्त कदम उठाए गए हैं। CZA ने बाघ, तेंदुआ और शेर के आहार में दिए जाने वाले चिकन पर प्रतिबंध लगा दिया है। जू प्रशासन ने भी सुरक्षा उपाय तेज कर दिए हैं, ताकि संक्रमण फैलने से पहले ही रोका जा सके। कानन पेंडारी जू में कई प्रजातियों के पक्षी और वन्य जीव रहते हैं, जो बर्ड फ्लू जैसी संक्रामक बीमारियों के प्रति संवेदनशील हो सकते हैं। इसे देखते हुए जू प्रशासन ने पक्षियों की निगरानी बढ़ा दी है। उनके केज की नियमित सफाई और सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। जू अधीक्षक एसके लूथर ने बताया कि वन्य प्राणियों को दिए जाने वाले चिकन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। इसके अलावा जू में आने वाले पर्यटकों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है। उन्हें हिदायत दी गई है कि वे किसी भी मृत पक्षी को न छूएं और किसी प्रकार का मांस न खरीदें। पशु चिकित्सा विभाग ने बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए आठ सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया है। यह टीम जिलेभर के पोल्ट्री फार्मों और प्रवासी पक्षियों की कड़ी निगरानी करेगी। इसके अलावा पोल्ट्री उत्पादों के वितरण और पक्षियों के बाजारों पर भी नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर किसी पोल्ट्री फार्म में एक साथ कई पक्षियों की मौत होती है, तो तत्काल सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि अभी तक बिलासपुर में बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियात के तौर पर कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

 बुधवार 225 चिकन की सप्लाई होती थी, हरअब मटन दिया जाएगा………

जू प्रशासन के अनुसार हर बुधवार को 225 चिकन वन्य प्राणियों को भोजन के रूप में दिए जाते थे। इसके अलावा, उम्रदराज बाघ और तेंदुए को प्रतिदिन 26 किलो चिकन खिलाया जाता था। लेकिन अब बर्ड फ्लू के चलते चिकन की सप्लाई पूरी तरह रोक दी गई है और इसके स्थान पर मटन दिया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट, ग्रामीण इलाकों में जांच तेज……..

बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट मोड में रखा गया है। जिले के सभी पोल्ट्री फार्मों की जांच की जा रही है। संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अगर किसी पोल्ट्री फार्म में अचानक मुर्गियों की मौत होती है, तो तुरंत पशु चिकित्सा विभाग को सूचित करें। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी आशंका को दूर करने के लिए सीरो सर्वे और निगरानी अभियान चलाया जाएगा, जिससे संक्रमण पर नजर रखी जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश