ChhattisgarhRaftaar News Cg

मधुमक्खियों के हमले से व्यापारी की मौत, 3 की हालात गंभीर! दर्जनों पर हुआ हमला..शहर में हड़कंप, पढ़िए पूरी खबर……..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बलरामपुर शहर में मधुमक्खियों के हमले से दहशत फैल गई। रामानुजगंज के अटल चौक के पास मंगलवार सुबह अचानक मधुमक्खियों ने कई लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी सुरेश गुप्ता की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जलकेश्वर के आसपास स्थित मधुमक्खियों का एक बड़ा छत्ता अचानक बिदक गया, जिससे 100 बिस्तर अस्पताल और आसपास के क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक लोग मधुमक्खियों के हमले का शिकार हो गए। सुबह करीब 10:30 बजे मधुमक्खियों के फिर से बिदकने से हड़कंप मच गया। हमले में घायल सुरेश गुप्ता, जो अटल चौक स्थित एक होटल के पास खड़े थे, खुद ही इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। लेकिन इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। तीन अन्य घायलों का रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है।

शहर में दहशत, प्रशासन अलर्ट……

इस घटना के बाद स्थानीय लोग भयभीत हैं और प्रशासन को मधुमक्खी के छत्ते हटाने के लिए कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस और वन विभाग को सूचना दे दी गई है, ताकि आगे इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश