BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg
बिलासपुर; तेज रफ्तार का कहर! पंचर दुकान में काम कर रहे संचालक को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर मौत..पकड़ा गया चालक, पढ़िए पूरी खबर……..


बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के बिल्हा मोड़ में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय मो. अब्बास की मौत हो गई। वह अपनी टायर पंचर दुकान के पास काम कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। ट्रेलर का पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हिर्री पुलिस के अनुसार, हादसा ट्रेलर (नं. CG 10 BS 9557) की लापरवाही से हुआ। चालक ने तेज गति और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मो. अब्बास को कुचल दिया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।


YOUTUBE RAFTAAR NEWS
