BilaspurChhattisgarhCrime

बिलासपुर! पुलिस ने स्कूटी चोरी के दो मामलों का किया खुलासा, महिला समेत 1 आरोपी गिरफ्तार..पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तोरवा थाना पुलिस ने स्कूटी चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए आरोपी निखिल दुबे और कुमोदनी दुबे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो स्कूटी और तीन साइकिल बरामद की गई हैं। प्रार्थी रविकांत साहू ने 2 फरवरी 2025 को अपनी एक्टिवा स्कूटी चोरी होने की रिपोर्ट तोरवा थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह को दी। उन्होंने तत्काल अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी अभय सिंह बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में एक युवक और एक महिला स्कूटी चोरी करते दिखाई दिए। स्थानीय लोगों की मदद से उनकी पहचान निखिल दुबे और कुमोदनी दुबे के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली। उनके कब्जे से चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी (सीजी 10 बीयू 3152), यामाहा फेसिनो स्कूटी (सीजी 10 एएफ 4583) और तीन साइकिल बरामद की गईं। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…..

01. निखिल दुबे पिता बसंत दुबे उम्र 21 वर्ष निवासी विजयनगर देवरीखुर्द,

02. कुमोदनी दुबे पति बसंत दुबे उम्र 46 वर्ष निवासी विजयनगर देवरीखुर्द के आगे हेमुनगर शिव मंदिर के पास थाना तोरवा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बस्तर को मिलेगा वैश्विक कनेक्शन: 4 घंटे में समंदर तक पहुंच बनाएगा नया कॉरिडोर; रायपुर–विशाखापट्टनम इ... बिलासपुर; बेलगहना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 162 लीटर महुआ शराब के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर; सकरी बाईपास पर भीषण हादसा... ट्रेलर से टकराई कोयला लोड दूसरी ट्रेलर, केबिन में फंसे चालक क... बिलासपुर: पुराना बस स्टैंड से सटोरिया धराया; 14,500 रुपये जब्त, सट्टा पट्टी लिखते आरोपी गिरफ्तार! बारात में बवाल: बाजा बजाने को लेकर विवाद; लाठी-डंडों से हमला एक गंभीर, 4 आरोपी गिरफ्तार! दुर्ग में धारदार हथियार से हमला: अवैध संबंधों के शक में युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; मल्हार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई: 35 पाव देसी शराब जब्त, आरोपी रंगे हाथ गि... बिलासपुर पुलिस का नशे पर वार: ऑटो से गांजा तस्करी का खुलासा, 20 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार! मंगेतर के प्रताड़ना से युवती की मौत; पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया, आरोपी गिरफ... बिलासपुर में मानवता शर्मसार: निजी अस्पताल की लापरवाही उजागर; स्ट्रेचर पर मरीज को धूप में भेजा सोनोग्...