BilaspurChhattisgarhCrimeMasturiRaftaar News Cg

BILASPUR: शराबी पति से तंग आकर पत्नी चली गई मायके, पति ने लगाई फांसी, मल्हार चौकी की घटना, पुलिस कर रही मामले की जांच……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शराबी पति से तंग आकर पत्नी अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई। इससे दुखी पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली हैं। घटना मल्हार चौकी क्षेत्र की हैं, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम जैतपुर के केवटपारा निवासी दिनेश केवर्त उम्र 28 वर्ष अपनी पत्नी व 3 बच्चों के साथ गांव जैतपुर में ही रहता था। कुछ माह पूर्व युवक कमाने-खाने के लिए दूसरे राज्य गया हुआ था। 2 माह पूर्व वह वापस अपने गांव आया। युवक रोजाना शराब के नशे में घर पहुंचने लगा। इस बात पर पति-पत्नी का आए दिन झगड़ा होने लगा। आखिरकार शराबी पति से तंग आकर पत्नी अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई। जिसके बाद से युवक घर में अकेले रहता था। रविवार की सुबह खुदकुशी करने के लिए युवक फांसी के फंदे में झुल गया। गांव वालों ने उसकी लाश फंदे में झूलते हुए देखी। जिसकी सूचना मल्हार चौकी में दी, पुलिस ने शव का पंचनामा कर मामला दर्ज कर लिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!