ChhattisgarhCrimeSipat

सीपत! आगामी चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब पर सीपत पुलिस की सख्त कार्रवाई…50 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर…….

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के दृष्टिगत जिले में अवैध शराब बिक्री व आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 30 जनवरी 2025 को थाना सीपत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 50 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी कोमल प्रसाद वर्मा भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए रखा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी के कब्जे से 50 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूर्णत: रोक लगाने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……..

कोमल प्रसाद वर्मा पिता स्व.शिव कुमार वर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्रामभिल्मी वर्मा मोहल्ला थाना सीपत जिला बिलासपुर।

इस कार्यवाहीं में इनका रहा विशेष योगदान……..

थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, सहायक उप निरीक्षक धमेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक जयपाल सिंह बंजारे, परमेश्वर सिंह, आरक्षक प्रकाश जगत, राजेंद्र साहू, मुरीत राम बघेल, सुभाष मरावी एवं महिला आरक्षक प्रियंका मिश्रा।।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!