ChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

मस्तूरी: ग्रामीण ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी, पढ़िए पूरी खबर…….

मस्तूरी: (प्रांशु क्षत्रिय) मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम जैतपुर में बुधवार दोपहर एक ग्रामीण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रामायण केवट उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामायण केवट ने अपने ही घर के म्यार में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला जब कुछ बच्चे खेलते-खेलते उसके घर के अंदर झांकने लगे। उन्होंने रामायण को फंदे से लटका देखा और तुरंत मोहल्ले के लोगों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाया। मल्हार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

अकेलापन बना वजह….?

ग्रामीणों के अनुसार रामायण केवट शराब का आदी था, जिससे उसकी पत्नी कुछ दिनों पहले मायके चली गई थी। उनके बच्चे भी रोजगार की तलाश में बाहर गए हुए थे, जिससे वह घर में अकेले रह रहा था। हालांकि आत्महत्या के पीछे की सही वजह का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....