Raftaar News Cg

शौर्य दिवस पर विहिप सीपत ने निकाला विशाल शोभायात्रा, क्षेत्रवासियों ने किया अभिनंदन

पूरा सीपत क्षेत्र भगवामय होकर श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा

नन्हे बच्चों की झांकी का लोगों ने पूजा अर्चना कर किया अभिनंदन

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद से ही छह दिसंबर को हर साल विश्व हिन्दू परिषद और उसके सहयोगी संगठन द्वारा अयोध्या समेत पूरे देश भर में शौर्य दिवस के रूप में मनाते हैं। इसी तारम्य में रविवार को जिले के एनटीपीसी सीपत नगर में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल शौर्य यात्रा बाईक रैली का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा सुबह 11 बजे धनिया में श्री राम मंदिर से पूजा अर्चना कर प्रारंभ होकर लूतरा, खम्हरिया, मड़ई, पिपरानार, सोंठी, जुहली, कारीछापर, कैमाडीह, हिण्डाडीह, गुड़ी, सीपत, नरगोडा होते हुए पोंड़ी में समापन हुआ। शोभायात्रा में नन्हें बच्चों को राम हनुमान, सीता, लक्ष्मण जी की तरह आकर्षक सजाया गया था। इस झांकी की लोगों द्वारा जगह- जगह फूल माला चढ़ाकर नारियल चढ़ाकर तिलक लगाकर पूजा अर्चना कर स्वागत किया गया तथा शोभायात्रा में शामिल सभी लोगों का भी जगह- जगह पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया। शोभायात्रा में सैकड़ों बाईकों पर लगे केसरिया झंडों व पांच सौ की संख्या में शामिल बजरंगियों द्वारा हाथों में लिये झंडों से एक समय पूरा वातावरण भगवामय हो गया। पूरे क्षेत्र में भारत माता की जय, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज कर धार्मिक माहौल बना रहा। शोभायात्रा में शामिल सभी बजरंगियों के लिए जगह- जगह भोग प्रसाद का वितरण किया गया। इस विशाल शौर्य यात्रा के सफल आयोजन में विहिप कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

शांति कायम करने सीपत पुलिस की रही विशेष भूमिका

शोभायात्रा में शांति व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था कायम करने प्रारंभ से समापन तक सीपत थाना प्रभारी हरीशचंद्र टांडेकर सहित दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...