BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार.. पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी उमेश कुमार यादव को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने 2 जनवरी 2025 को थाना सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि आरोपी उमेश कुमार यादव ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने उससे शादी करने की बात कही, तो आरोपी ने टालमटोल करते हुए इनकार कर दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 64 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 जनवरी 2025 को आरोपी उमेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……..

उमेश कुमार यादव पिता स्व. पुनित राम यादव उम्र 30 वर्ष निवासी सरगांव हाल मुकाम नंदु गैरेज के पीछे सरजू बगीचा तेलीपारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार..... बिलासपुर; पारिवारिक विवाद में चाचा ने दो साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाया, इलाज के दौरान मौत..... गणेश उत्सव से पहले सीपत पुलिस का अलर्ट; DJ बैन, सड़क पर पंडाल नहीं..नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई! सीपत; 40 साल से जिस जमीन पर खेती, उसी से बेदखली का दबाव..रविवार को खेत नापने पहुंचे पटवारी, कोर्ट मे... 100 प्रतिभाओं को मिलेगा सपनों की उड़ान का मंच; NTPC सीपत में ‘संकल्प’ निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ..NE... कोर्ट को दरकिनार कर ऑफलाइन खेल; बिलासपुर तहसील में राजस्व प्रकरणों की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल... बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम!