Raftaar News Cg

देवरीखुर्द में धर्मांतरण के लिए ब्रेनवाॅश: झाड़-फूंक के नाम धर्म परिवर्तन का आरोप

धर्म जागरण जिला प्रमुख बीपी सिंह बोले प्रशासन ऐसे लोगो पर करे कार्यवाही नहीं तो होगा आंदोलन

 

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) सरकार की ओर से धर्मांतरण को रोकने के लिए कानून बना दिया गया है, बावजूद इसके कुछ लोग चोरी छुपे धर्मांतरण को अंजाम देने में लगे हुए है। देवरीखुर्द के वार्ड 43 के वसुंधरा गली में मकान किराए में लेकर गुरुवार की शाम प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। देवरीखुर्द के समीप एक मकान में बनाए गए एक घर प्रार्थना सभा के बहाने बुलाए गए लोगों के धर्म परिवर्तन कराने की शिकायत हिदू संगठनों ने पुलिस से की, तो बताए गए स्थान पर छापेमारी की गई। इस दौरान वहां अफरातफरी मच गई। प्रार्थना सभा में शामिल लोगों ने पुलिस का विरोध किया, लेकिन किसी की एक न चली। इस कार्रवाई का विरोध करने वाले युवकों को पुलिस अपने साथ थाने ले गई। धर्म जागरण जिला समन्वयक बीपी सिंह ने आरोप लगाया है, कि मतांतरण की सूचना पर वहां पहंचे तो काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद मिले। प्रार्थना सभा के दौरान मतांतरण का प्रयास किया जा रहा था और हिदूं देवी-देवताओं के बारे में अनर्गल बातें कही जा रही थीं। कुछ लोगो को लालच देकर मत परिवर्तन की सलाह दी गई। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां पर काफी दिनों से घर में लोगों को जुटाकर इस प्रकार का आयोजन होता रहता है।

देवरीखुर्द में बड़े पैमाने पर हो रहा मतांतरण 

मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों देवरीखुर्द में बड़ी संख्या में मत अंतरण का खेल किया जा रहा है। पुरानी दारु भट्टी के सामने देवरीखुर्द के बरखदान सहित कुछ अन्य इलाकों में प्रार्थना सभा के नाम पर इन दिनों मत अंतरण का खेल जारी है। इस संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार इन लोगों द्वारा आसपास के गरीब मजदूर लोगों को प्रार्थना सभा में बुलाकर वह हिंदू देवी देवताओं के बारे में भड़का कर मत अंतरण कराया जा रहा है। 

 

धर्म जागरण जिला प्रमुख बीपी सिंह ने बयान जारी कर ऐसे गैर कानूनी कार्य करने वालो को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है ये बिल्कुल भी बर्दाश्त नही किया जाएगा अगर समय रहते प्रशासन इन गैर कानूनी चंगाई सभा, प्रार्थना सभा और धर्मांतरण पर रोक नही लगाती है तो होने वाली दुष्परिणाम की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी । देवरी खुर्द के मामले में सिंह ने मकान मालिक को साफ चेतावनी दी मकान को खाली कराइए और आगे से किसी भी गैर कानूनी कार्य के लिऐ मकान देने पर आप पर भी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!