BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! स्कूल के प्राचार्य की हत्या! धारदार हथियार से वार कर मार डाला, घर में खून से सना तवा मिला, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी अंतर्गत ग्राम चिल्हाटी स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक स्कूल प्राचार्य की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक मनोज कुमार चंद्राकर उम्र 40 वर्ष जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा विकासखंड के डोंगरी स्कूल में प्रभारी प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार देर शाम मृतक की पत्नी जब घर पहुंची तो दरवाजा खुला हुआ था। अंदर कमरे में मनोज कुमार की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। शव के पास खून से सना तवा भी बरामद हुआ। शव से तेज बदबू आ रही थी, जिससे पता चला कि मौत कई दिन पहले हुई होगी। एएसपी उदयन बेहार ने बताया कि मृतक के सिर पर धारदार हथियार के गहरे घाव थे। घर के अंदर सामान अस्त-व्यस्त बिखरा हुआ था, जिससे लूटपाट की आशंका भी जताई जा रही है। फोरेंसिक और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। प्राचार्य की पत्नी और बच्चे पिछले कुछ दिनों से जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा स्थित अपने परिचितों के घर गए हुए थे। मृतक की पत्नी ने बताया कि वह दो दिनों से उनके फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहे थे। गुरुवार को भी कई बार कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर वह अपने भाई को लेकर घर पहुंची, जहां यह वारदात सामने आई। पड़ोसियों के मुताबिक मनोज चंद्राकर को 24 दिसंबर के बाद घर से बाहर नहीं देखा गया।

घटना के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों और मृतक के परिचितों से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि मृतक ने कुछ समय पहले गांव की पैतृक संपत्ति बेचकर चिल्हाटी में मकान खरीदा था। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि कहीं संपत्ति विवाद तो हत्या का कारण नहीं है। एएसपी बेहार ने बताया कि मृतक का शव पुराना होने से मौत की सही तारीख और कारण का पता नहीं चल सका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने...