ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत! शराब दुकान को स्थानांतरित करने की उठी मांग…भाजपा नेताओं ने कलेक्टोरेट पहुंचकर लगाई गुहार, पढ़िए पूरी खबर…….

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) ग्राम पंचायत सीपत के मुख्य मार्ग (बलौदा-बिलासपुर रोड) पर संचालित शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग जोर पकड़ रही है। स्थानीय भाजपा नेताओं और ग्रामीणों ने गुरुवार को जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि मेन रोड पर स्थित शराब दुकान के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं और यातायात बाधित हो रहा है। इसके साथ ही शराब सेवन के बाद लोगों की अनुचित हरकतों से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। दुकान के पास सरकारी चखना दुकान में भी अक्सर विवाद की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

ज्ञापन सौंपने वालों में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिलेंद्र कौशिल, कुंदन धर दीवान, सतीश चंद्र पाटनवार, भाजयुमो अध्यक्ष तुषार चंद्राकर, महामंत्री ललित यादव, दिनेश विजय, राजा कंवर, जयशंकर साहू और दिलीप रजक शामिल थे। उन्होंने कहा कि इस विषय पर पहले भी आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। भाजपा नेताओं ने कलेक्टर से निवेदन किया है कि शराब दुकान को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया जाए ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बहाल हो सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने...