Raftaar News Cg

एनटीपीसी सीपत में मजदूरी भुगतान नहीं होने से नाराज मजदूरों ने देर रात तक मालगाड़ी रोक कर किया धरना प्रदर्शन

मजदूरों ने पारिश्रमिक भुगतान के साथ ही बोनस और पीएफ के पैसे देने की, की मांग

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) एनटीपीसी सीपत में मजदूरी भुगतान नहीं होने से नाराज मजदूरों ने जमकर हंगामा मचाया और रेलवे ट्रैक पर उतरकर मालगाड़ी रोक दी। इसके चलते कोरबा के कोयला खदान से मालगाड़ियां देर रात तक एनटीपीसी सीपत नहीं पहुंच पाई। मजदूरों ने नारेबाजी करते हुए पारिश्रमिक भुगतान के साथ ही बोनस और पीएफ के पैसे देने की मांग की। इस दौरान एनटीपीसी सीपत प्रबंधन ने ठेका कंपनी से पैसे दिलाने का भरोसा दिलाया और ठेका कंपनी बदलने का भी आश्वासन दिया। बता दे एनटीपीसी सीपत के रेलवे ट्रैक यूनियन में लगभग 300 मजदूर काम करते हैं। सीपत प्रबंधन ने मजदूरों से काम कराने का ठेका एसके यादव कंपनी को दिया है। कंपनी की ओर से पिछले कई महीनों से मजदूरों से काम कराया जा रहा है और उन्हें उनका वेतन नहीं दिया जा रहा है। रेलवे ट्रैक यूनियन के मजदूरों ने बताया कि उन्हें पिछले चार माह से मजदूरी भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने मजदूरी भुगतान के लिए ठेका कंपनी के साथ ही एनटीपीसी सीपत प्रबंधन से भी मांग की थी। कोई सुनवाई नहीं होने पर मजदूरों ने आंदोलन किया।

मजदूरों ने कुकदा-आमानारा रेल लाइन में किया धरना

मजदूरों ने सुबह 7 बजे से ही कुकदा-आमानारा रेल लाइन में एकत्रित होकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया और ट्रैक पर आने वाली मालगाड़ी को रोक दिया।

एनटीपीसी सीपत पीआरओ- प्रवीण रंजन भारती

ठेका कंपनी एसके यादव की ओर से मजदूरों को पारिश्रमिक भुगतान नहीं किया गया है। जबकि एनटीपीसी प्रबंधन ठेका कंपनी को हर माह भुगतान कर रहा है। पहले भी प्रबंधन ने मजदूरों को पारिश्रमिक भुगतान कराया था। मजदूरों से चर्चा की गई है। उन्हें एक-दो दिन के भीतर एक माह का पेमेंट कराने का भरोसा दिलाया गया है। इसी तरह एक सप्ताह के भीतर बकाया पेमेंट कराने का आश्वासन दिया गया है। इसके साथ ही प्रबंधन ने मजदूर हित में ठेका कंपनी को बदलकर दूसरे कंपनी को काम देने की बात कही है।

 

 

 

 

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...