BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! 112 की तत्परता से लूट कर भाग रहे आरोपी गिरफ्तार..आरक्षक और चालक हुए SP से सम्मानित, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिविल लाइन क्षेत्र के ईगल-1 वाहन में तैनात आरक्षक धर्मेंद्र कश्यप और चालक रवि सिंह चौहान ने त्वरित कार्रवाई कर लूट के चार आरोपियों में से दो को घटना स्थल पर ही पकड़ लिया। इस सराहनीय कार्य के लिए बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने दोनों कर्मियों को सम्मानित किया। घटना 4 दिसंबर 2024 की है। सिविल लाइन ईगल-1 वाहन को मंगला चौक के पास लूट की सूचना मिली। कॉलर मनीष कश्यप ने बताया कि चार लोगों ने उसे रोककर 2000 रुपये नकद और सोने की अंगूठी लूट ली थी। कॉलर ने आरोपियों का पीछा करने की जानकारी भी दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा कि लूट के आरोपी पास के मैदान में शराब पी रहे थे। पुलिस को देखते ही चारों आरोपी भागने लगे। आरक्षक और चालक ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों, मोनू गौतम उम्र 30 वर्ष निवासी कुदुदंड और आमिर खान उम्र 29 वर्ष निवासी शिव चौक कुदुदंड को तुरंत पकड़ लिया।

तीसरा आरोपी आसिफ खान उम्र 27 वर्ष निवासी आजाद चौक मंगला और चौथा आरोपी अथर्व तिवारी उम्र 28 वर्ष निवासी दीनदयाल कॉलोनी मंगला मौके से फरार हो गए थे। अगले दिन पुलिस ने दोनों फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इस साहसिक कार्रवाई और त्वरित सेवा के लिए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरक्षक धर्मेंद्र कश्यप और चालक रवि सिंह चौहान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के...