Raftaar News Cg
सूर्यवंशी युवाओं ने 6 दिसंबर को मनाई भीमराव अंबेडकर पुण्यतिथि


सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर राम मंदिर चौक सीपत में सूर्यवंशी मोहल्ले के युवाओं ने अंबेडकर की छायाचित्र में माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वालित कर पुण्यतिथि मनाई। इस बीच युवाओं ने बाबा साहब के बताए हुए मार्ग पर हम सभी लोग चल रहे हैं और उनके बताए हुए मार्ग पर आगे भी चलने की बात कहीं। इस दौरान फिरोज भुनेश्वर, ललित खरे, सुखसागर विजय, राहुल विजय, ऋषभ कांत विजय, रविशंकर सूर्यवंशी, आशीष सूर्या, नवनीत डोंगरे, कमलेश भुनेश्वर, भूपेंद्र लाठिया, रितेश विजय, संदीप विजय, समीर सलूजा, सुरज भुनेश्वर, मुकेश सुनहरे सहित समस्त युवा उपस्थित रहे।


YOUTUBE RAFTAAR NEWS
