केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्थानांतरित होने वाले छात्र-छात्राओं की फीस वापसी हेतु छात्र संघ ने सौंपा ज्ञापन


सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) छात्र-छात्राओं ने यूटीडी से केंद्रीय विश्वविद्यालय जीजीयू में अपना एडमिशन शिफ्ट किए छात्र-छात्राओं की फीस वापस करने के संबंध में छात्र संघ बिलासपुर के द्वारा रजिस्टार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञात हो कि यूटीडी के छात्र-छात्राएं केंद्रीय विश्वविद्यालय में अपना नाम आने से टीसी लेकर वहां एडमिशन ले चुके हैं, परंतु यूटीडी में जमा फीस वापस लेने काफी समय से विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे हैं, परंतु वहां के जिम्मेदार अधिकारी- कर्मचारी उनकी बिल्कुल सुध नहीं ले रहे हैं और सिरे से मना कर चुके हैं, जिस पर छात्र छात्राओं ने छात्र संघ को संपर्क कर इसकी जानकारी दी। सूरज सिंह राजपूत ने बताया कि यूजीसी की 2 अगस्त को जारी फीस रिफंड पॉलिसी 2022-23 के अनुसार किसी भी महाविद्यालय से केंद्रीय विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए 1000 रु की फीस की कटौती कर बाकी उन्हें सुरक्षित लौटा देने हेतु लेटर जारी किया था, परंतु यूटीडी के अधिकारी नियमों का हवाला देकर इससे बच रहे हैं और छात्रों को आर्थिक स्थिति से जूझना पड़ा है, ज्ञापन के दौरान रजिस्टर ने छात्र प्रतिनिधियों और छात्र- छात्राओं को इस पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया और विश्वविद्यालय के छात्र अधिष्ठाता ने इसको आर्डिनेशन कमेटी में जाने और उच्च स्तरीय कमेटी तथा मा. राज्यपाल से पास होने के पश्चात ही कोई निर्णय लिए जाने की बात कही। इस दौरान राहुल तिवारी, स्वप्निल पांडेय, नीरज यादव, जितेश, विशाल सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

