ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत! रोजगार सहायक पर आवास हितग्राहियों से अवैध वसूली का आरोप.. सीईओ से हुई शिकायत, पढ़िए पूरी खबर…..

सीपत:(प्रांशु क्षत्रिय) तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत हिण्डाडीह के रोजगार सहायक प्रमोद बिंझवार पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित हितग्राहियों से अवैध रूप से पैसे मांगने का गंभीर आरोप लगा है। हितग्राहियों का कहना है कि पैसे न देने की स्थिति में रोजगार सहायक जियो टैगिंग का कार्य नहीं करते, जिससे उन्हें योजना का लाभ प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित आवास का लाभ लेने वाले हितग्राहियों में रज्जू श्रीवास (आईडी नंबर 2492780), सुना राम बिंझवार (आईडी नंबर 1106559) और रमेश कैवर्त (आईडी नंबर 1106064) ने रोजगार सहायक प्रमोद बिंझवार पर यह आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि रोजगार सहायक द्वारा उनसे बार-बार पैसे मांगे जा रहे हैं। जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया, तो जियो टैगिंग का कार्य रोक दिया गया। हितग्राहियों ने यह भी बताया कि जब वे बार-बार आवास कार्य की स्थिति जानने के लिए रोजगार सहायक से संपर्क करते हैं, तो उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया जाता है कि उनका आवास रिजेक्ट हो गया है। इस व्यवहार के कारण हितग्राही परेशान और असमंजस में हैं। पीड़ित हितग्राहियों ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से इस मामले की शिकायत की है। उन्होंने सीईओ से आग्रह किया है कि रोजगार सहायक प्रमोद बिंझवार द्वारा की जा रही अवैध वसूली और कार्य में लापरवाही की गंभीरता से जांच की जाए। साथ ही दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस घटना को लेकर ग्राम पंचायत हिण्डाडीह के अन्य ग्रामीणों में भी आक्रोश है। उनका कहना है कि इस तरह की अवैध गतिविधियां गरीब और जरूरतमंद लोगों को योजनाओं के लाभ से वंचित करती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले को प्राथमिकता से जांचने और दोषियों पर कार्रवाई करने की अपील की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा!