मोबाईल चोरी करने वाला चोर को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) मोबाईल चोरी करने वाला चोर को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से चोरी किये गये मोबाईल विवो कंपनी का वाई- 91 किमती 5000 रू किया गया जप्त। सीपत थाना प्रभारी हरिश्चंद्र टांडेकर से मिली जानकारी के अनुसार दिनॉक 09.11.2022 को शाम करीबन 05.30 बजे प्रार्थी सुखीराम यादव पिता बिसाहू राम यादव उम्र 41 साल निवासी ग्राम कुली अपने कपडा सिलाई दुकान ग्राम खम्हरिया में था। उसी समय ग्राम दर्राभाठा का शत्रुहन सिंह सिदार थोडा सा मोबाईल में बात करूँगा कहकर मोबाईल माँगा तो प्रार्थी अपना विवो कंपनी का वाई – 91 किमती 5000 रू को दिया। तब आरोपी शत्रुहन सिह सिदार उक्त मोबाईल से बात करते करते मोबाईल को लेकर भाग, कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द किया गया था। जिसकी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर को सूचना देकर, मार्गदर्शन प्राप्त कर टीम गठित कर मशरूका एवं आरोपी का पतासाजी किया जा था। पतासाजी के दौरान आरोपी शत्रुहन सिदार पिता संतराम सिदार उम्र 24 साल निवासी दर्राभाठा बाजार चौक थाना सीपत को सीपत पुलिस ने धारा 379 भादवि के तहत गिरफ्तार किया। जिससे पुछताछ किया गया आरोपी के कब्जे से चोरी किये गए एक नग मोबाईल विवो कंपनी का वाई – 91 जप्त किया गया व आरोपी को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक हरीशचंद्र टांण्डेकर, सउनि शिव सिंह बक्साल, प्र. आर, 95 बी केरकेट्टा, की विशेष भुमिका रही।
