Chhattisgarh

11 वीं की छात्रा को प्रिंसिपल, 2 शिक्षक और वनकर्मी ने बनाया हवस का शिकार.. वीडियो वायरल करने की दी धमकी, प्रिंसिपल सहित शिक्षक गिरफ्तार, पुलिस कर रही मामले की जांच, पढ़िए पूरी खबर……

MCB: (प्रांशु क्षत्रिय) मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में 11वीं के छात्रा से गैंगरेप किया गया। गैंगरेप की वारदात को प्रिंसिपल, 2 टीचर और एक वनकर्मी ने अंजाम दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक शासकीय स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा को प्रिंसिपल अशोक कुमार कुशवाहा उम्र 55 वर्ष, लेक्चरर कुशल सिंह परिहार 50 वर्ष और हेडमास्टर (CSC) रावेन्द्र कुशवाहा उम्र 48 वर्ष जनकपुर की एक कॉलोनी में किराए के मकान में ले गए। बहरासी में पदस्थ डिप्टी रेंजर बनवारी भी शिक्षकों के साथ था।

किराए के मकान में 15 नवंबर को तीन आरोपियों ने एवं 22 नवंबर को दो आरोपियों ने छात्रा से गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपियों ने छात्रा का वीडियो भी बना लिया। जब पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को बताने कही तो आरोपियों ने उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके साथ यह भी कहा कि अगर इस बात की जानकारी किसी को दोगी तो जान से मार देंगे। डरी सहमी छात्रा कुछ दिनों तक चुप रही, लेकिन इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फिर से सेक्स के लिए ब्लैकमेल करने लगे। जानकारी के मुताबिक छात्रा 25 किलोमीटर दूर से बस से स्कूल आना-जाना करती है।

पहली बार 15 नवंबर को छात्रा से गैंगरेप किया गया। इसके बाद 22 नवंबर को भी छात्रा को बुलाकर आरोपियों ने गैंगरेप किया। इससे परेशान होकर छात्रा ने हिम्मत जुटाई और घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन नाबालिग को लेकर जनकपुर थाना पहुंचे। परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस के अधिकारियों को दी। पुलिस ने तीनों आरोपी शिक्षकों को हिरासत में लिया है। मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक तीनों शिक्षक जनकपुर विकासखंड के हाईस्कूल देवगढ़ में पदस्थ हैं और जनकपुर में किराए का मकान में रहते हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!